Day 49 Learn use of Can through English speaking course in Hindi अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

Day 49 Learn use of Can through English speaking course in Hindi
अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स


Learn how to use can in English speaking | Can वाले वाक्य English में translate करना सीखिए |

Can helping verb English में कई तरह से use होती है |

हिंदी वाक्यों के अंत में सकता है, पाता है आने पर हम can का use करते हैं | और नीचे दी हुई चीजे दिखाने वाले sentences में हम can का प्रयोग करते हैं |


1. Ability योग्यता दिखाने के लिए |

2. Authority अधिकार दिखाने के लिए

3. Capacity क्षमता दिखाने के लिए |

4. possibility सम्भावना दिखाने के लिए |

5. permission अनुमति लेने के लिए |

Ability

मैं कार चला सकता हूँ |

I can drive a car.

वह यह सवाल हल कर सकता है |

He can solve this sum.
Authority

मैं कुछ भी कर सकता हूँ |
I can do anything.

मेरे पापा निर्णय ले सकते हैं |
My father can take decision.

Capacity

क्या तुम इस बक्से को उठा सकते हो |
Can you lift this box?

मैं उसे हरा सकता हूँ |
I can defeat him.

Permission

जब हम अनुमति अपने हमउम्र या दोस्तों से मांगते हैं तब हम can का प्रयोग करते हैं |
can का प्रयोग informal request और permission के लिए किया जाता है |

पर अगर हम permission या request किसी बड़े से कर रहे हो जैसे teacher, boss, father आदि तब हम may helping verb का प्रयोग करते हैं |

May का प्रयोग formal request और permission के लिए किया जाता है |



Can का past could होता है |

मैं नहीं जा सका |
I could not go.

Could के साथ verb की first form का प्रयोग करते हैं |

मैं पढ़ नहीं सका |
I could not study.

सॉरी , में तुम्हारी मदद नहीं कर सका |
Sorry, I could not help you.


Can के past tense की पहचान – हिंदी वाक्यों के अंत में सका या पाया आता है |


could have – सकता था |

जब कोई past में किसी काम को करने में capable समर्थ हो पर उसने वो काम ना किया हो तो हम could have use करते हैं |

तुम वह जा सकते थे |
You could have gone there.

Could have के साथ verb के third form का प्रयोग करते हैं |

Daily use example sentences of Could have with Hindi translation




No comments:

Post a Comment