Day 47 Learn different use of Get through Hindi अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

Day 47 Learn different use of Get through Hindi
अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स


Learn different use of Get through English speaking course in Hindi
Get का सबसे important use है दशा परिवर्तन के लिए get का प्रयोग |
दशा परिवर्तन मतलब किसी चीज कि state में change होना |

जैसे नीचे दिए वाक्य में चाय गर्म से ठंडी हो रही है |

चाय ठंडी हो रही है |
Tea is getting cold.

जब किसी वास्तु की दशा में परिवर्तन अपने आप होता हैं तो ऐसे वाक्यों को english में translate करने के लिए हम get का use करते हैं |

चाय ठंडी हो रही है | इस वाक्य में चाय गर्म है पर वो अपने आप ठंडी हो रही है तो इस तरह के वाक्य को translate करने के लिए हमें get का use करना पड़ेगा

इस तरह के वाक्यों में हम get के बाद कोई adjective या verb की third form का प्रयोग करते हैं |

आम सड़ रहा है |
The mango is getting rotten.

मैं बूढा हो रहा हूँ |
I am getting old.


इस तरह के वाक्यों में हम get के साथ verb की third form का प्रयोग करते हैं |

अलग अलग tenses में सिर्फ get में changes होते है और get के बाद कोई adjective या verb की third form का प्रयोग करते हैं |

जैसे

present indefinite में singular subject के साथ get में s लगाते हैं |

सर्दियों में अँधेरा जल्दी हो जाता है |
It gets dark very early in the winter.

past indefinite में got use करते हैं |

मेरी बायीं आँख में अचानक से दर्द होने लगा |
I got a sudden pain in my left eye

Continuous tense में is/am/are और was/were के साथ get में ing लगाते हैं और get के बाद कोई adjective या verb की third form का प्रयोग करते हैं |


अलग अलग tenses में get का use नीचे दिया है |

अवस्था परिवर्तन के लिए “be” या become का प्रयोग भी होता है |
पर be का प्रयोग किसी चीज के पूरी तरह से अवस्था परिवर्तन हो जाने पर किया जाता है और get का प्रयोग अवस्था परिवर्तन होते समय भी कर सकते हैं |

वह ईमानदार बन गया है |
He has become honest.

वह ईमानदार बन रहा है |                                        
He is getting honest.


Get के और भी uses हैं जो मैंने नीचे दिए हैं |

Different uses of Get in English speaking

Get verb के कई meaning होते है जैसे

Get = प्राप्त करना या receive करना होता है



 Get  के use को सीखकर अपनी English improve करने के लिए आप ऊपर दिए sentences को बोलने की खूब practice करिये | सबसे पहले ऊपर दिए sentences को शीशे के सामने 10 बार बोलिए जब आपको इन sentences को बोलने में comfortable महसूस करें तब आप इन sentences को बिना english ट्रांसलेशन देखे बोलने कि कोशिश करें | जब आप इन sentences को बिना देखे बोलने लगेंगे तब आपको इस तरह के sentences को english में बोलने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी |

अब आप इसी तरह के और sentences को बोलने कि प्रैक्टिस करें | अब आपको जब भी इस तरह के sentences बोलने का मौका मिले तो इन्हें english में बोले और इस तरह के sentences को हिंदी में बोलना बंद कर दें |

No comments:

Post a Comment