Day 23 - Use of None in English अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

Day 23 - Use of None in English
अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

यह course 90 दिनों में फर्राटेदार इंग्लिश सीखने के लिए बनाया गया है | इस course को 90 दिनों में बांटा गया है | इन 90 दिनों में आप हर दिन कुछ नया सीखेंगे | यह course इस तरह से बनाया गया है कि कोई भी इंसान जिसे हिंदी आती हो इस course से बिना किसी की सहायता से English बोलना सीख सके |


Use of none as Pronoun in English speaking

जब हम None को अकेले use करते हैं तब None के साथ singular verb का प्रयोग करते हैं | दुसरे शब्दों में None एक singular subject है जब तक इसे plural noun के साथ ना use किया जाये |
हिंदी वाक्य में कोई नहीं आने पर हम None pronoun use करते हैं | नीचे दिए गए वाक्यों को पढके आपको None pro noun किस तरह के वाक्यों में use होता है पता चल जायेगा |
झूठ बोलने वाले आदमी को कोई पसंद नहीं करता |
None likes a man who tells a lie.
ऊपर दिया गया वाक्य present indefinite tense का है | इसलिए like में s लगाया गया है क्योंकि None singular pronoun होता है जब तक किसी plural noun के साथ ना use हो |
और जब None को Plural noun के साथ use करते हैं तो यह Plural subject बन जाता है और तब हम इसके साथ plural verb का प्रयोग करते हैं |  जैसे  present indefinte tense में verb में s या es नहीं करते और present continuous tense are Helping verb कर प्रयोग करते हैं |
नीचे दिए गए example देखिये |
उनमें से कोई नहीं पढ़ रहा है
None of them are studying.
हममे से कोई नहीं जा रहा उसके घर |
None of us are going to his house.
इनमें से कोई भी पेन नहीं चल रहा है |
None of these pens work.
हमने कई घर देखे लेकिन हमें कोई भी पसंद नहीं आया |
We saw several houses but none we liked.
मैंने तीन दोस्तों को बुलाया था लेकिन कोई नहीं आया |
I invited three friends but none of them have come.

None pronoun को सीखकर अपनी English improve करने के लिए आप ऊपर दिए sentences को बोलने की खूब practice करिये | सबसे पहले ऊपर दिए sentences को शीशे के सामने 10 बार बोलिए जब आपको इन sentences को बोलने में comfortable महसूस करें तब आप इन sentences को बिना english ट्रांसलेशन देखे बोलने कि कोशिश करें | जब आप इन sentences को बिना देखे बोलने लगेंगे तब आपको इस तरह के sentences को english में बोलने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी |
अब आप इसी तरह के और sentences को बोलने कि प्रैक्टिस करें | अब आपको जब भी इस तरह के sentences बोलने का मौका मिले तो इन्हें english में बोले और इस तरह के sentences कभी हिंदी में ना बोलें |

No comments:

Post a Comment