Day 20 - Use of Reflexive Pronoun in English speaking | Reflexive Pronoun सीख कर English improve करें

Day 20 - Use of Reflexive Pronoun in English speaking | Reflexive Pronoun सीख कर English improve करें
अंग्रेजी बोलना सीखने के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

Reflexive Pronoun 
जब Subject द्वारा किये गए कार्य का असर Subject पर ही पड़ता है तो यहाँ हम Reflexive Pronoun का ही प्रयोग करते हैं |
हिंदी वाक्य मैं reflexive pronoun की पहचान "अपने आप" या "खुद को" अपने शब्द से होती है
उदाहरण
कैदी ने अपने आप को फांसी लगा दी |
The Prisoner hanged himself.
उसने खुद को गोली मार दी |
He shot himself.

ऊपर दिए वाक्य मैं subject कोन है कैदी और subject के कार्य के असर किस पर पड़ा मतलब object वो भी है कैदी
दुसरे शब्दों में जब subject और object एक ही व्यक्ति को refer  करते हो तो वहाँ पे object के लिए Reflexive pronoun use करते हैं | ऐसे वाक्यों में subject और object से एक ही व्यक्ति के बाते में जानकारी मिलती है |
Reflexive pronoun को पहचानने का सबसे अच्छा तरीका मगर यही है कि Subject द्वारा किये गए कार्य का असर Subject पर ही पड़ता है |

Reflexive pronoun for singular subjects are given below
subject Reflexive Pronoun
I Myself
You Yourself
Him Himself
She Herself
It Itself

Reflexive pronoun for Plural subject are given below

Ourselves We
Yourselves You
Themselves They

नीचे दिए उदाहरण को पढके आपको reflexive pronoun कहाँ use करना है इसका अंदाजा हो जायेगा |

हम अक्सर अपने आप को धोका देते हैं |
We often deceive ourselves.
कुछ लोग हमेशा अपने बारे में ही बात करते हैं
Some people always talk about themselves.
वह हमेशा अपने बारे में ही बात करता है |
He always talks about himself.
उसने अपने आप को मार दिया |
He killed himself.
उसने अपने आप को जहर दे दिया | या उसने जहर खा लिया |
He poisoned himself.
उसने फांसी लगा ली |
He hanged himself.
उनसे अपने आप को आग लगा दी |
He burnt himself.
उसने खुद को गोली मार दी |
He shot himself.
उसने अपने आप को बर्बाद कर दिया |
He spoiled himself.
चाकू से मत खेलो | अपने आप को नुकसान पहुंचा लोगे |
Don’t play with knife. You will hurt yourself.
तुम खुद को दोष मत दो
You don’t blame yourself.


Reflexive pronoun को सीखकर अपनी English improve करने के लिए आप ऊपर दिए sentences को बोलने की खूब practice करिये | सबसे पहले ऊपर दिए sentences को शीशे के सामने 10 बार बोलिए जब आपको इन sentences को बोलने में comfortable महसूस करें तब आप इन sentences को बिना english ट्रांसलेशन देखे बोलने कि कोशिश करें | जब आप इन sentences को बिना देखे बोलने लगेंगे तब आपको इस तरह के sentences को english में बोलने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी |

अब आप इसी तरह के और sentences को बोलने कि प्रैक्टिस करें | अब आपको जब भी इस तरह के sentences बोलने का मौका मिले तो इन्हें english में बोले और इस तरह के sentences कभी हिंदी में ना बोलें |

No comments:

Post a Comment